Ram Mandir: रामलला को 10 दिनों में मिला इतने करोड़ का चढ़ावा, Online भी खूब मिल रहा दान

Madhuri Sonkar

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है।

Ram Mandir

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी को जब से राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला है, तब से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 17 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है।

Ram Mandir

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन आठ हजार मेहमानों ने पूरे भाव से निधि समर्पण किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3.17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ था।

Ram Mandir

मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा के सभी विधायक 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और समर्थक दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे।

Ram Mandir

पूर्व में सीएम योगी ने एक फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी।

CM Yogi

वहीं राम मंदिर में उत्सव के रूप में 14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इसमें माता सरस्वती की पूजा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साल भर में राम मंदिर में 12 प्रमुख उत्सव व पर्व मनाए जाएंगे।

Ram Mandir