Filmfare Awards 2024: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने जीता फिल्मफेयर अवार्ड

Madhuri Sonkar

फिल्मफेयर अवॉर्ड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का जलवा रहा है। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt | @Instagram

आलिया को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt | @Instagram

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुए हैं। दो दिवसीय समारोह का आगाज 27 जनवरी 2024 को हुआ। रविवार को मुख्य श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण हुआ।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt | @Instagram

फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर की झोली में आया है। उन्हें फिल्म 'एनिमल' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फीमेल कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt | @Instagram

आलिया भट्ट को अवॉर्ड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए दिया गया है। मंच पर आलिया को ये अवॉर्ड दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने दिया।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt | @Instagram

बता दें कि शबाना आजमी को भी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए फीमेल कैटेगरी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। शबाना आजमी का अवॉर्ड समारोह के दौरान शानदार अंदाज दिखा। वे गुलाबी रंग की साड़ी में पहुंचीं।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt | @Instagram