Madhuri Sonkar
सलमान खान के लिए 2023 बॉक्स ऑफिस पर भले ही मिलाजुला रहा हो, लेकिन साल 2024 में एक बार फिर दबंग खान पर बड़े-बड़े मेकर्स दांव खेलने के लिए तैयार हैं।
27 दिसंबर 2023 को सलमान अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दबंग खान अपने इस जन्मदिन पर एक बड़ी फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
सलमान खान के बर्थडे का इंतजार उनसे ज्यादा उनके फैंस को रहता है। हर साल उनके लाखों चाहने वाले उनके घर के बाहर उनके बड़े-बड़े पोस्टर्स लेकर उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रात को ही 12 बजे से उनके इंतजार में आकर खड़े हो जाते हैं।
सलमान खान (Salman Khan)भी अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं करते और उनसे अपनी बालकनी में आकर मिलते हैं।
फैंस से मिलने के बाद सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल फार्म हाउस निकल जाते हैं, जहां वो अपने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी करते हैं और नए साल का स्वागत अपनों के साथ करते हैं।
कई बार ऐसा भी हुआ है, जब सलमान खान ने फिल्मों की घोषणा के साथ अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर भी फैंस को ऐसी ही उम्मीद है कि सलमान उन्हें इस बार रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बहुत बड़ा तोहफा दे सकते हैं।