सोहेल खान के जन्मदिन पर भड़के Salman Khan, पैपराजी को लिया आडे़ हाथ

Madhuri Sonkar

सलमान खान का गुस्सा इन दिनों 'बिग बॉस 17' में साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अब उनका यह गुस्से वाला रूप सोहेल खान की जन्मदिन पार्टी में भी देखा गया। 

Salman Khan | @Instagram

सलमान खान को अपने परिवार के सदस्यों के साथ 19 दिसंबर को भाई सोहेल का 53वां जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था।

Salman Khan | @Instagram

पार्टी के बाद सलमान को अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया था, जहां वे पैपराजी पर अपना आपा खो बैठे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan | @Instagram

19 दिसंबर को सोहेल खान के लिए एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया, जो एक पारिवारिक समारोह था। सलमान के अलावा समारोह में पूरे खान परिवार ने भी भाग लिया।

Salman Khan | @Instagram

पार्टी के बाद सलमान खान को अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया। कई फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने के लिए उनकी कार के पास आ गए।

Salman Khan | @Instagram

सलमान ने अपनी कार में बैठने से पहले पैपराजी से कहा कि पीछे हटो सब। इसके बाद अभिनेता गुस्से में पैपराजी की ओर देखते हुए अपनी कार में बैठ गए।

Salman Khan | @Instagram