Sanya Malhotra ने याद की Delhi Metro की छेड़छाड़ की घटना, हुईं भावुक

Madhuri Sonkar

'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के लिए 2023 बेहद ही खास रहा। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में अपने काम से लोगों का दिल जीता था।

Sanya Malhotra | @Instagram

सान्या फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। ये मूवी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा विक्की कौशल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

Sanya Malhotra | @Instagram

अभिनेत्री को उनकी इस भूमिका के लिए हर तरफ से प्यार और सराहना मिल रही है और इसके बाद अब अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

Sanya Malhotra | @Instagram

वीडियो में सान्या उस समय को याद करती नजर आ रही हैं, जब उन्हें दिल्ली में परेशान किया गया था। एक समय ऐसा था जब मैंने ग्रीन पार्क स्टेशन से मेट्रो ली और मैं बिल्कुल अकेली थी। वहां चार-पांच लड़के थे और मुझे आभास हो गया था कि कुछ गलत होने वाला है।'

Sanya Malhotra | @Instagram

अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह मन ही मन ऐसा सोच रही थी कि, 'मैं इससे बच नहीं सकती, कुछ गलत जरूर होगा। फिर उन्होंने मुझे छेड़ना और छूना शुरू कर दिया। उसमें कितना भी गुस्सा कर लो ना तो भी कुछ नहीं होता। मैं बहुत असहाय महसूस कर रही थी।

Sanya Malhotra | @Instagram

सान्या ने बताया, 'फिर मैं राजीव चौक पर निकली और उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया। शुक्र है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ बहुत ज्यादा थी और वे भटक गए। फिर मैंने अपने पापा को फोन किया और कहा कि वो मुझे लेने आ जाएं। उस वक्त मुझे असहाय महसूस हुआ।

Sanya Malhotra | @Instagram
Animal की सक्सेस के बाद काम पर लौटीं Rashmika Mandanna