Madhuri Sonkar
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पिता बलकौर सिंह न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए दिख रहे हैं।
सिद्धू के पिता केचेहरे की खुशी सबकुछ बयां कर रही है। फोटोस देखने के बाद जहां सेलेब्स बधाईयां देते हुए दिख रहे हैं तो वहीं फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने घर में नन्हे मेहमान आने की खबर की पुष्टि पहले ही कर दी थी।
29 मई, 2022 में पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो अपने माता-पिता की इकलौती औलाद थे।
बता दें कि सिद्धू की मां ने बच्चे को जन्म देने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया है। जिसके जरिए वो 58 साल की उम्र में मां बन पाई हैं।