मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मां बनने के बाद के अनुभवों का साझा किया। सोनम ने कहा कि उन्होंने हमेशा खुद को वैसे ही स्वीकार किया है जैसी वो हैं, लेकिन बेटे वायु के जन्म के बाद उनका वजन 32 किलो बढ़ गया था।

Sonam Kapoor | @Instagram

बढ़े वजन के कारण वह काफी परेशान हो गईं और सदमे में चली गई थीं। अभिनेत्री सोनम कपूर 38 साल की उम्र में साल 2018 में व्यवसायी आनंद आहूजा के संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। साल 2022 में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।

Sonam Kapoor | @Instagram

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बच्चे के जन्म के बाद आने वाले बदलावों पर खुलकर बात की। सोनम ने कहा, ‘मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था। सच कहूं तो शुरू में मैं सदमे में थी।

Sonam Kapoor | @Instagram

आपका अपने बच्चे के प्रति इतना लगाव हो जाता है कि आप अपने व्यायाम और सही खानपान के बारे में ध्यान नहीं रख पाते। इसे ठीक करने में मुझे डेढ़ साल लग गए। मैंने इसे बहुत धीमी गति से किया, आपको धीमा होना होगा, क्योंकि नए के साथ तालमेल बैठाना होता है।’

Sonam Kapoor | @Instagram

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘आपके जीवन में सब कुछ बदल जाता है। आपका अपने साथ रिश्ता बदलता है, आपके पति के साथ बदलता है, सब कुछ बदलता है। आप कभी भी अपने शरीर के बारे में एक जैसा महसूस नहीं करेंगी।

Sonam Kapoor | @Instagram

अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने वजन घटाने के अनुभवों के बारे में बात करती रहती हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘मुझे फिर से अपने जैसा महसूस करने में 16 महीने लग गए।

Sonam Kapoor | @Instagram