Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार, जिसने शुरु किया था बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस करियर

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक और खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली साथ ही अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाली श्रीदेवी आज हमारे बीच मौजूद नहीं है।

Sridevi Kapoor | @Instagram

उनकी यादें आज भी उनकी फिल्मों और गानों के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं। आज भी उनके फैंस उनकी फिल्मों को खुशी से देखना पसंद करते हैं।

Sridevi Kapoor | @Instagram

श्रीदेवी का निधन 54 साल की उम्र में साल 2018 में दुबई में हुआ था। आज उनके निधन की 6वीं डेथ एनिवर्सरी है।

Sridevi Kapoor | @Instagram

जब उनके निधन की खबर सामने आई तो इस खबर ने सभी के हैरान और परेशान कर दिया था। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री के लेकर उनके फैंस तक कोई भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा था कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

Sridevi Kapoor | @Instagram

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

Sridevi Kapoor | @Instagram

श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र में साल 1967 में आई तमिल फिल्म 'मुरुगा' से अपनी शुरुआत की थी। श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में लगभग 300 फिल्मों में काम किया है।

Sridevi Kapoor | @Instagram