Suhani Bhatnagar Death: दंगल की छोटी बबीता ने दुनिया को कहा अलविदा

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।

Suhani Bhatnagar | @Instagram

17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार फरीदाबाद में किया जाएगा। 

Suhani Bhatnagar | @Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ था। जिसका एम्स में इलाज चल रहा था।

Suhani Bhatnagar | @Instagram

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन शेयर किया था।

Suhani Bhatnagar | @Instagram

दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था।

Suhani Bhatnagar | @Instagram

'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। 

Suhani Bhatnagar | @Instagram