Laapataa Ladies का जलवा बरकरार, विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को लेकर कहीं ये बात

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड में जहां एक तरफ एक्शन फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ दमदार कहानी वाली मिडिल बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के साथ-साथ ऑडियंस और क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोर रही हैं।

Laapataa Ladies | @Instagram

'12वीं फेल' रिलीज होने के चार महीनों बाद भी सुर्खियों से उतरने का नाम नहीं ले रही है, तो वहीं अब '12वीं फेल' की तरह मिडिल बजट वाली 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies), 'कागज 2', 'ऑल इंडिया रैंक' भी सिनेमाघरों में अपना दम दिखाने के लिए पहुंच गई हैं।

Laapataa Ladies | @Instagram

रिपोर्ट के मुताबिक, '12वीं फेल' के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) का कहना है। 'आजकल लोग बिना मुद्दे पर फोकस किए, प्रोजेक्ट बनाने लग जाते हैं, लेकिन अगर आप अपना मुद्दा जानते हैं, तो एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखिए और एक सच्ची फिल्म बनाइए। वह अच्छा परफॉर्म करेगी।

Laapataa Ladies | @Instagram

रिपोर्ट के अनुसार, पहले भी मिडिल बजट और बड़ी फिल्में साथ चलती थीं, लेकिन 2015-16 में 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की रिकॉर्डतोड़ सक्सेस और ओटीटी के इंडिया में आने के बाद चीजें बॉक्स ऑफिस नंबरों के आधार पर तय होने लगीं।

Laapataa Ladies | @Instagram

मिडिल बजट फिल्मों के ट्रेंड और सक्सेस पर किरण राव (Kiran Rao) ने कहा- 'उन्हें ऐसा लगता है कि ज्यादा कोई बदलाव नहीं आया है। यह एक शख्स और रिस्क लेने पर निर्भर करता है, जैसे विधु विनोद चोपड़ा के केस में है।

Laapataa Ladies | @Instagram

यह सभी एक्सपेरिमेंट हैं- जिसमें कुछ सक्सेसफुल होंगी कुछ नहीं होंगी।' एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, '12वीं फेल' का बजट 20 करोड़ था, तो वहीं 'ऑल इंडिया रैंक' का बजट करीब 5 करोड़ रुपए था।

Laapataa Ladies | @Instagram