Asim-Himanshi Breakup: धर्म की वजह से अलग हुए हिमांशी और आसीम के रास्ते

Madhuri Sonkar

हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर इस बात का एलान किया है कि अब वो आसीम रियाज के साथ नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने और आसीम के रिश्ते के टूटने की वजह भी बताई है जिसमें धर्म का हवाला दिया गया है।

Himanshi Khurana | @Instagram

सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस के घर से कई सेलेब्स की जोड़ी बनती है और शो के बाद भी उनका रिश्ता कायम रहता है। लेकिन ये भी कई बार देखा गया है कि काफी समय एक दूसरे को डेट करने के बाद उस रिश्ते में दरार भी आती है।

Himanshi Khurana | @Instagram

कुछ ऐसा ही हाल अब बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना और असीम रियाज हुआ है। जी हां हिमांशी खुराना और आसीम रियाज का ब्रेकअप हो गया है।

Himanshi Khurana | @Instagram

बिग बॉस 13 रनर अप आसीम रियाज से अलग होने की सूचना हिमांशी खुराना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। ''हां हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी वक्त साथ में बिताया वह बहुत अच्छा रहा है। लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का जितना भी सफर था वो बहुत अच्छा रहा।

Himanshi Khurana | @Instagram

हिमांशी ने लिखा कि अब हम अपने-अपने जीवन में आग बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए कई धार्मिक मान्यताओं के मद्देनजर रखते हुए हम अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में अब एक दूसरे के लिए कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की इच्छा व्यक्त करते हैं।

Himanshi Khurana | @Instagram

हिमांशी खुराना और आसीम रियाज की जोड़ी साल 2019 में बिग बॉस सीजन 13 से बनी थी। इस शो से बाहर आने के बाद इन दोनों का इश्क परवान चढ़ा। सोशल मीडिया पर इस कपल की रोमांटिक तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Himanshi Khurana | @Instagram