Vijay ने Rashmika से सगाई पर तोड़ी चुप्पी, जानें एक्टर ने क्या कहा

Madhuri Sonkar

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका संग सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। 

Rashmika Mandanna | @Instagram

कुछ सालों से दोनों गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी कि दोनों इसी साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं।

Vijay Deverakonda | @Instagram

'इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते'। रश्मिका और विजय के साथ भी कुछ ऐसा है। भले ही दोनों एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधे रहे हों, लेकिन डेट या फिर वेकेशन की झलकियां उनके अफेयर की अफवाहों को हवा दे ही देती हैं।

Rashmika Mandanna | @Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय और रश्मिका इसी साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई करने जा रहे हैं। अब सगाई की खबरों पर एक्टर का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

Rashmika Mandanna | @Instagram

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के साथ सगाई की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि न ही वह अभी सगाई कर रहे हैं और ना ही शादी।

Vijay Deverakonda | @Instagram

एनिमल' के बाद रश्मिका मंदाना अपनी मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'रैम्बो' और 'द गर्लफ्रेंड' फिल्में हैं। विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' है।

Rashmika Mandanna | @Instagram