Vikrant Massey ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद हो गए थे परेशान

Madhuri Sonkar

विक्रांत मैसी इस साल फिल्म '12वीं फेल' को लेकर जबर्दस्त चर्चा में रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस कम बजट की  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है।

Vikrant Massey | @Instagram

अभिनेता हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हुईं चर्चा और मीडिया ट्रायल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

Vikrant Massey | @Instagram

विक्रांत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में जिस तरह लोगों की प्रतिक्रिया आई, उससे वे बहुत परेशान हुए।

Vikrant Massey | @Instagram

विक्रांत ने कहा कि उन्हें खासतौर से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहुत परेशानी हुई। सुशांत के निधन के बाद मीडिया ट्रायल और लोगों की प्रतिक्रिया देख वे आहत हुए।

Vikrant Massey | @Instagram

विक्रांत ने कहा, 'सुशांत की मौत के बाद कुछ लोगों ने वास्तव में दुख व्यक्त किया और संवेदनाएं जाहिर कीं, लेकिन यह बेहद अफसोस की बात है कि दूसरी तरफ उनकी मौत एक व्यापक मीडिया ट्रायल का विषय भी बन गई।

Vikrant Massey | @Instagram

विक्रांत ने कहा कि लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। उनकी निजी जिंदगी, रिलेशनशिप, प्रोफेशनल स्ट्रगल पर बिना किसी आधिकारिक बयान और जानकारी के लोग सार्वजनिक रूप से बात करने लगे'।

Vikrant Massey | @Instagram