Ram Mandir: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, Anushka का अयोध्या से है खास कनेक्शन

Madhuri Sonkar

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला।

Anushka Sharma | Social Media

16 जनवरी दिन मंगलवार को कोहली के घर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग पहुंचे। इस दौरान विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आमंत्रण पत्र ग्रहण किया।

Virat Kohli | Social Media

कोहली से भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण मिल चुका है।

Virat Kohli Anushka Sharma | Social Media

अनुष्का का भगवान राम की नगरी अयोध्या से बहुत ही स्पेशल कनेक्शन है। उनका जन्म एक मई 1988 को अयोध्या में ही हुआ था। बाद में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं।

Virat Kohli Anushka Sharma | Social Media

अनुष्का का जन्म अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। उनके पापा अजय कुमार शर्मा अयोध्या में इंडियन आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे।

Virat Kohli Anushka Sharma | Social Media

इस दौरान विराट और अनुष्का के जाने के कयास लगाए जा रहे है। बता दें कि विराट इस समय टीम इंडिया के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रहे हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma | Social Media