'बेबी जॉन' फिल्म में नजर आएंगी Wamiqa Gabbi, वरुण धवन का सामने आया खूंखार रूप

Madhuri Sonkar

बड़े पर्दे पर इन दिनों एक्‍शन फिल्‍मों का जोर है। 'जवान' के डायरेक्‍टर एटली के सहयोग से बनी वरुण धवन की धमाकेदार एक्‍शन फिल्‍म 'बेबी जॉन' का फर्स्‍ट लुक वीडियो आ गया है। करीब 60 सेकेंड के इस वीडियो में वरुण धवन का अवतार और अंदाज देख आपके भी रोंगटे खड़े होने वाले हैं।

Wamiqa Gabbi | @Instagram

इस फिल्‍म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्‍बी भी नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इस मेल को देखकर यही लग रहा है कि 2024 में एक बार फिर पर्दे पर गर्मी बढ़ने वाली है।

'बेबी जॉन' का फर्स्‍ट लुक वीडियो सामने आया है। जिसमें वरुण धवन वामिका गब्बी नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का टाइटल पहले कंफर्म नहीं था। इसे VD18 के नाम से प्रमोट किया जा रहा था।

Wamiqa Gabbi | @Instagram

एटली की पत्‍नी प्रिया एटली ने इंस्टाग्राम पर 'बेबी जॉन' के नाम की घोषणा करते हुए यह वीडियो पोस्‍ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म।

Wamiqa Gabbi | @Instagram

एक्ट्रेस इस फिल्म के पहले खुफिया में नजर आई थी। जिसमें एक्ट्रेस के दमदार किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसमें वामिका ने हाउसवाइफ की भूमिका निभाई थी, लेकिन हाउस वाइफ कब जासूस बन जाती है। ये बखूबी दिखाया गया है।

Wamiqa Gabbi | @Instagram

'जवान' की बंपर सफलता के बाद से ही एटली और वरुण धवन की इस फिल्‍म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था, जिसका दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Wamiqa Gabbi | @Instagram