WPL 2024 की 23 फरवरी से हो रही शुरुआत, यहां देख सकते हैं लाइव

Madhuri Sonkar

वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से बेंगलुरु में होने जा रही है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में पांच टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। लीग के मैच दो लेग में खेले जाएंगे।

WPL 2024 | @Social Media

पहला लेग बेंगलुरु और दूसरा लेग दिल्ली में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।

WPL 2024 | @Social Media

स बार मुकाबलों का आयोजन बेंगलुरु और दिल्ली में किया जाएगा। इस लीग का पहला सीजन मुंबई की टीम ने अपने नाम किया था।

WPL 2024 | @Social Media

डब्लयूपीएल के मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें 23 फरवरी से 4 मार्च तक बेंगलुरु के मुकाबले होंगे।

WPL 2024 | @Social Media

इसके बाद दिल्ली इस लीग की मेजबानी करेगा। वुमेंस प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होंगे। इन मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। वहीं, इन मैचों में लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में दिखाई जाएगी।

WPL 2024 | @Social Media

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। आईपीएल के तर्ज पर शुरू हुई ये लीग दुनिया की पहली लीग है जिसमें महिला खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ था। विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी खासियत यह रही थी कि इस लीग के पहले ही सीजन में दुनियाभर की कई बड़ी खिलाड़ी शामिल हुईं।

WPL 2024 | @Social Media
CM धामी ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, राज्य में खुशहाली के लिए की प्रार्थना