गर्मियों में गुलकंद खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Madhuri Sonkar

गर्मियों में तासीर में ठंडी चीजें खाना सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको गुलकंद के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से इन दिनों पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाया जा सकता है।

गुलकंद खाने से शरीर को तो ठंडक मिलती ही है साथ ही गैस एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या भी दूर होती है।

शरीर को ठंडक पहुंचाने में गुलकंद बेहद कारगर है। इसके सेवन से पेट का पीएच लेवल बैलेंस होता है और सीने में जलन की शिकायत भी नहीं होती है। इसके अलावा गर्मियों के कारण होने वाले कील-मुंहासों को भी दूर करने में यह काफी फायदेमंद माना जाता है।

गुलकंद खाने से गैस, एसिडिटी और अपच से राहत पाई जा सकती है। बता दें, कि इसे दूध या एक चम्मच ऐसे ही खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। गट हेल्थ को बेहतर बनाने में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना गया है।

दिनभर के स्ट्रेस और दिमागी थकान को दूर करने के लिहाज से भी गुलकंद का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। तासीर में ठंडा होने के कारण यह दिमाग की नसों को आराम पहुंचाता है और सुकून भरी नींद दिलाने में भी काफी कारगर साबित होता है।

गुलकंद खाने से आंखों को भी ठंडक मिलती है और लू के कारण होने वाली जलन या खुजली की समस्या नहीं होती है। ऐसे में, रोजाना एक चम्मच गुलकंद आपकी आंखों को हेल्दी रखने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।