असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में भाग ले रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिया इस्तीफा

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को यहां राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल ने सोनोवाल को नए मुख्यमंत्री नियुक्त होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में माजुली निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुने गए

सोनोवाल ने 24 मई, 2016 को पूर्वोत्तर राज्य के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए वर्तमान में असम विधानसभा में

एक महत्वपूर्ण भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,

भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में भाग ले रहे हैं।

वही असम में भाजपा+ ने जीती 75 सीटें

असम में तीन चरणों में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। यह आंकड़ा बहुमत से अधिक है। भाजपा की इस जीत ने असम में इतिहास रच दिया है, क्योंकि इससे पहले यहां 70 साल में कभी किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी नहीं की।

हिमंत ने एक लाख वोट से जीता चुनाव

सोनोवाल ने कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को 43,192 वोट से हराकर माजुली में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1.01 लाख मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा। सोनोवाल और सरमा के अलावा भाजपा के 13 अन्य मंत्री भी आसानी से अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com