गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। कूचबिहार में, भाजपा की रथ यात्रा की शुरुआत में, उन्होंने कहा कि यह यात्रा सोनार बांग्ला बनाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी चुनाव में अपनी भी सीट नहीं बचा पाएंगी। शाह ने कहा कि ममता दीदी जय श्री राम बोलने में अपमान महसूस करती हैं, यह नारा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लगाया जाएगा।
ममता पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होने तक वह खुद ही जप शुरू कर देंगी
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी। शाह ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा
का लक्ष्य बुआ और भतीजे के भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के
‘गुंडे’ भाजपा को पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने से नहीं रोक सकते।
सोनार बांग्ला बनाने की यात्रा
शाह ने कहा कि नड्डा ने तीन स्थानों से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। आज चौथी यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सोनार बांग्ला बनाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि वह कोच राजवंशी समाज की जनमेदिनी को यह बताने के लिए आए हैं कि यह किसी मुख्यमंत्री को बदलने की यात्रा नहीं है, यह विधायकों या मंत्रियों को हटाने की यात्रा नहीं है, बल्कि बंगाल में स्थिति को बदलना है।
शाह ने लोगों से पूछा कि क्या ममता दीदी घुसपैठ रोक सकती हैं? उन्होंने कहा कि एक बार आप भाजपा की सरकार बना लेंगे, तो एक आदमी भी क्या , परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। हम इस तरह का बंगाल बनाने जा रहे हैं।
शाह ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए एक यात्रा है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने आप लोगों के 6 हजार रुपये रोक रखे हैं। अमित शाह ने कहा, बंगाल में बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए परिवर्तन यात्रा है। उन्होंने कहा कि बम धमाके को बंद कर यहां पर रोजगार मुहैया कराना है।
बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी
शाह ने कहा कि बंगाल में हिंसा की जगह, विकास की यात्रा है। उन्होंने कहा कि ममता को अब लोगों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार 200 से अधिक सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को एक मौका दीजिए, पांच साल के भीतर हम सोनार बांग्ला बना देंगे।
सोशल मीडिया पर किसी को अफवाह फैलाने की अनुमति नहीं है, सरकार सख्ती से काम करेगी: रविशंकर प्रसाद