डेस्क न्यूज़- भोपाल में 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की नींद की गोलियों का ओवरडोज लेने के बाद निधन हो गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि लड़की का एक अखबार के मालिक ने लड़की के साथ रेप कीया था।
मध्य प्रदेश की राजधानी में एक आश्रय गृह में नींद की गोलियां खाने के बाद लड़की को सोमवार रात सरकारी हमीदिया
अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर थी और बुधवार रात अस्पताल के
अधीक्षक डॉ. आईडी
चौरसिया ने कहा कि उसकी मौत हो गई।
पांच नाबालिग लड़कियों से बलात्कार का मामला दर्ज
पिछले साल जुलाई में, एक स्थानीय समाचार पत्र चलाने वाले आरोपी प्यारे मिया (68) के खिलाफ कई मौकों पर
पांच नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था।
भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उपेंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि वही नींद की गोलियां लेने वाली लड़की पीड़ितों में से एक हैं।
पांचों पीड़ितों को सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी आश्रय गृह में रखा गया था। पुलिस ने कहा कि उनमें से दो लड़कियां
बीमार पड़ गईं और उन्हें सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक ने कथित तौर पर नींद की गोलियों
की एक अतिरिक्त खुराक का सेवन किया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर ने मामले
की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया था।
बलात्कार के आरोपी के खिलाफ विभिन्न धारोओं में चल रहे है केस
पुलिस कहना हैं कि मिया के अलावा एक और उनके साथी स्वीटी विश्वकर्मा (21) को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार
किया गया था। उसपर भी केस दर्ज किया गया था। पिछले साल जुलाई में, पुलिस ने मिया से जुड़े परिसरों पर छापे के दौरान
पोर्न सीडी, हाई-एंड कार, शराब की बोतलें, जंगली जानवरों की हड्डियां और अन्य चीजें जब्त
करने का दावा किया था। उसपर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण
अधिनियम (POCSO) के विभिन्न धाराओं के तहत केस चल रहे हैं।