डेस्क न्यूज – टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ चुके स्वामी ओम (Swami Om) का आज निधन हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी तबियत खराब चल रही थी। वो एम्स में भर्ती भी हुए थे और आज उनका निधन हो गया।
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक वो पैरालेसिस का शिकार थे और इसका असर उनके आधे शरीर पर था।
आपको बता दें कि स्वामी ओम 2017 में बिग बॉस में नज़र आए थे।
इस सीजन में उनकी वजह से काफी विवाद हुआ था।
इस शो में वो कई बार अपनी लिमिट क्रॉस करते दिखे।
यही वजह थी कि उन्हें घर से जबरदस्ती बाहर निकाला गया था।
बिग बॉस में जाने के बाद कई हिंदू संगठनों ने स्वामी ओम का बहिष्कार भी कर दिया था।
2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के सामने चुनाव में उतरें थे
स्वामी ओम ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे।
उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू विरोधी रवैये के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।
विवादों से रहा है नाता
आपको याद दिला दें कि साल 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 2017 को बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था।
दरअसल स्वामी ओम ने याचिका में कहा था कि हाई कोर्ट और सुप्रीम में जजो की नियुक्ति करते समय CJI से सिफारिश क्यों ली जाती है?
इसी पर CJI खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच के सामने ये केस आया तो कोर्ट ने कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन स्वामी ओम ने इस पर जवाब दिया था कि वो ‘बिग बॉस’ के जरिए पहले ही बहुत पब्लिसिटी पा चुके हैं। इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था।
बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट रहे थे स्वामी ओम
स्वामी ओम बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट रहे थे। वे इस रिएलिटी शो में दूसरे महिला कंटेस्टेंट के साथ बदजुबानी के कारण विवादों में आए थे। स्वामी ओम कई और मामलों में भी विवादों में रहे थे।
बिग बॉस के बाद स्वामी ओम का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की बिकनी में उनके साथ दिखाई दे रही थी। वहीं, स्वामी ओम तपस्या करते नजर आ रहे थे। इस पर भी खूब विवाद हुआ। साधु-संतों के समाज ने स्वामी ओम की तब खूब आलोचना की थी।