डेस्क न्यूज – Bihar Cabinet Expansion – बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए मंत्रिमंडल के विस्तार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म होने जा रहा है।
इसके साथ ही अबतक जारी अटकलों का दौर भी खत्म हो जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार को विस्तार होने जा रहा है।
मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
भाजपा से नौ, जबकि जदयू से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं
भाजपा से नौ, जबकि जदयू से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं।
अभी नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 13 मंत्री हैं।
इनमें जदयू से चार, भाजपा से सात, जबकि हम और वीआईपी कोटे के एक-एक मंत्री हैं।
राजभवन सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित होगा।
मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्री बनने वालों में कई नामों की चर्चा है। इनमें नए चेहरों को भी मौका मिलने जा रहा है। रात नौ बजे के बाद मंत्री पद की शपथ लेने वालों को मुख्यमंत्री आवास और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से फोन भी जाने लगे।
बिहार में नई नीतीश सरकार का गठन 16 नवंबर को हुआ था
भाजपा से बनने वाले मंत्रियों में शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम, नारायण प्रसाद, नितिन नवीन और नीरज सिंह बबलू आदि नाम शामिल है।
इसके अतिरिक्त जदयू से बनने वाले मंत्रियों में श्रवण कुमार, लेसी सिंह, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार और मदन सहनी को जदह मिल सकती है।
बता दें कि बिहार में नई नीतीश सरकार का गठन 16 नवंबर को हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद बिहार मंत्रिमंडल में 13 चेहरे हैं। उसमें भाजपा के 7, जदयू के 4, हम (HAM) के एक और वीआईपी (VIP) के एक मंत्री शामिल हैं।