जन्मदिन विशेष: महेश भट्ट, वो निर्देशक जिसने 80 के दशक में एक इंटरव्यू में कह दिया था कि पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता..

80 के दशक में स्टारडस्ट के कवर पेज पर अपनी बेटी के साथ लिप किस करते पोज से आए थे विवादों में, पहली पत्नी किरण से कर ली थी महज 20 की उम्र में शादी।
जन्मदिन विशेष: महेश भट्ट, वो निर्देशक जिसने 80 के दशक में एक इंटरव्यू में कह दिया था कि पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता..

करीब 80 के दशक में चरित्र भूमिका वाली जितनी फिल्में रिलीज हुईं उनमें महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्मों का जिक्र जरूर होता है। फिर चाहे वो ओमपुरी अभिनीत अर्द्धसत्य हो या फिर अनुपम खेर द्वारा बुजुर्ग किरदार निभाई गई फिल्म सारांश हो। महेश भट्ट ने अपने फिल्म निर्देशन के तौर पर भारतीय फिल्म जगत में एक अमीट छाप छोड़ी है।

आज महेश भट्ट का जन्मदिन है। इस अवसर पर हम आपको उनके फिल्म और निजी जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों से रूबरू करा रहे हैं। 20 सितम्बर 1948 को मुंबई महाराष्ट्र में जन्में महेश भट्ट ने बॉलीवुड में कदम बतौर निर्देशक 1974 में फिल्म,' मंज़िले और भी हैं से किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। जैसे विश्वाश्घात, नया दौर, लहू के दो रंग, आज ,अभिमन्यु ,गुमराह ,गुनाह ,जूनून , सड़क ,साथी और तड़ीपार समेत 48 फिल्में शामिल हैं। वहीं उनके निर्देशन में बनी फिल्में आशिकी ,हम हैं राही प्यार के , पापा कहते हैं ,स्वाभिमान और सारांश दर्शकों की ओर से काफी सराही गईं, और कहीं न कहीं आज भी घरों में टीवी पर इन फिल्मों को देखा जाता है।

बतौर निर्माता 11 फिल्मों का किया निर्माण

महेश भट्ट ने 1978 से 2006 के बीच 11 फिल्मों का निर्माण किया जिनमे हक़ ,फुटपाथ और गैंगेस्टर प्रमुख हैं। वहीं बतौर लेखक उन्होंने 1982 से 2006 के बीच तमाम फिल्में लिखी जिनको बॉक्स ऑफिस पर दर्शको का भरपूर प्यार मिला। इनकी लिखी कुल 23 फिल्मों में सारांश , मर्डर , पाप , जिस्म , जहर और वो लम्हे काफी पसंद की गईं। महेश भट्ट ने तमाम फिल्मों के लिए पुरुस्कार प्राप्त किए ,, इनके द्वारा निर्मित फिल्म सारांश को मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म के लिए इनको सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरुस्कार मिला।

दो शादियां की, सोनी से शादी के लिए इस्लाम अपनाया

महेश भट्ट ने पहला विवाह किरण भट्ट से किया। किरण भट्ट से इनको तीन संताने हुई , पूजा , राहुल और शाहीन भट्ट। इन्होने दूसरा विवाह सोनी राजदान से किया जिनसे इनको एक बेटी हुई , आलिया भट्ट जो आज एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। सोनी राजदान भी कई धारावाहिकों और फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। इनके भाई मुकेश भट्ट भी फिल्म निर्माता हैं जिनके साथ मिलकर इन्होने कई सफल फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया।

सारांश फिल्म की शूटिंग के समय महेश भट्ट और सोनी राजदान के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थीं। सोनी के पिता इस बात पर अड़े हुए थे कि महेश सोनी से शादी से पहले पहली पत्नी को तलाक दें, लेकिन महेश ने सोनी से इस्लाम कबूल कर शादी रचा ली।

महेश का विवादों से पुराना नाता

महेश भट्ट जितना मशहूर अपनी फिल्मों को लेकर हुए उतना ही फ़िल्मी दुनिया से जुड़े विवादों और राजनैतिक बयानों के लिए भी मशहूर हुए। तमाम मौको पर इन्हे स्पशल मीडिया पर जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा।

अनाथालय की दीवार कूद कर लोरिएन से मिलने जाया करते थे महेश भट्ट

कॉलेज लाइफ में महेश भट्ट अनाथालय में रहने वालीं लोरिएन के इश्क में पड़ गए थे। लोरिएन कैथोलिक क्रिश्चयन थीं और मुंबई के अनाथालय में रहकर पढ़ रहीं थीं। महेश उनसे मिलने अनाथालय की दीवार कूदकर जाया करते थे। लेकिन पकड़े जाने के बाद लोरिएन को अनाथालय से निकाल दिया गया। महेश ने महज 20 साल की उम्र में ही लोरिएन से शादी कर ली और उन्हें किरण नाम दे दिया। लोरिएन के साथ उनकी शादी महज 16 साल ही चल पाई। दोनों से उन्हें एक बेटी पूजा भट्ट और एक बेटा राहुल भट्ट हैं।

पूजा भट्ट के साथ स्टारडस्ट के कवर पर लिप लॉक वाली फोटो से आए थे विवादों में

80 के दशक में स्टारडस्ट मैग्जीन के कवर पर उनकी एक विवादित फोटो से बड़ा बवाल मच गया था। इसमें महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को गोद में बैठाकर लिप लॉक करते नजर आए थे। मैग्जीन के बाजार में आने के बाद महेश काफी विवादों से घिर चुके थे। इसी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था, अगर पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता। महेश के इस बयान से कई लोग नाराज हो गए थे। विवाद बढ़ने के बाद महेश ने फोटो को फेक बताया था।

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट के तस्वीरें वायरल होना शुरू हो गयी और महेश भट्ट पर कई आरोप लगाए गए। हालांकि सीबीआई जाँच और वक्त के साथ ये साफ हो गया की सुशांत की मौत और रिया – महेश की रिश्तो का कोई सरोकार नहीं था।

नेपोटिज्म के आरोप भी लगे

कई मौको पर महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया का समर्थन ऐसे मौको ओर किया जब लोगो ने सवाल उठाये की जो प्रतिभा आलिया में हैं ही नहीं उस पर उनके पिता क्यों ऐसे बढ़ चढ़ कर तारीफ कर रहे , खास कर आलिया भट्ट के गाने को लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई।

राजनैतिक विवाद :- '26/11 आरएसएस' साजिश किताब और जाकिर नाइक का किया था समर्थन

मुंबई 26/11 के हमले में पाकिस्तानी आतंकियों और हाफिज सईद का हाथ था , लेकिन ,' 26 /11 आरएसएस की साज़िश ' पुस्तक का विमोचन कर के महेश भट्ट ने बड़े विवाद को जन्म दिया। उनकी पत्नी सोनी राज़दान भी NRC और CAA आंदोलन के मुंबई के आयोजकों में शामिल रहीं। भारत में भगौड़ा घोषित फरार विवादित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक के समर्थन पर भी इनको जनता का गुस्सा झेलना पड़ा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com