मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन

हार्ट अटैक से निधन, कई दिनों से सांस में तकलीफ के कारण मुंबइल के अस्पताल में भर्ती थीं
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान कोरोना वायरस परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सांस लेने में दिक्कत की वजह से कई दिन से अस्पताल में थीं। सरोज खान कोरोना वायरस परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

कार्डियक अरेस्ट से मौत

सरोज खान ने कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्हें सब प्यार से मास्टर जी कह कर बुलाते थे। उन्होंने गुरुवार देर रात आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद ही उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आखिरी फिल्म कलंक में कोरियोग्राफी

सरोज खान ने आखिरी गाना पिछले साल करण जौहर की फिल्म कलंक के लिए कोरियोग्राफ किया था। इसके बोल थे 'तबाह हो गए'। इस गाने में भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नजर आईं थीं।

24 जून को अस्पताल में भर्ती

24 जून से ही सरोज की तबीयत खराब थी। उन्हें मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। ये निगेटिव रहा।

शेयर किया था वीडियो

मई में कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वे देशवासियों से कोरोनावॉरियर्स से बचने की अपील करते हुए नजर आई थी। सरोज ने इस वीडियो में कहा था- क्यों नहीं समझते हैं आप, बच्चों से जिंदगी मत छीनिए। कुछ तो रिस्पेक्ट दिखाइए। भगवान के के लिए, अल्लाह के लिए अपनी देखभाल किजिए और घर पर रहिए।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com