डेस्क न्यूज़- भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्रियों की बात करे तो इंदरा गांधी का नाम नही आए ऐसा नही हो सकता। देश में ऐसे बहुत कम पीएम हैं जिन्होने इंदिरा गांधी जितनी लोकप्रियता हासिल की हो। उनकी भूमिका को देश कभी नही भूल सकता। बता दे कि अब यह राजनीति का सबसे लोकप्रिय किरदार बड़े पर्दे पर नज़र आने वाला हैं। वही सबसे दिलचस्प बात यह हैं कि उनका किरदार कांग्रेस की विरोधी मानी जाने वाली जो हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट। बता दे कि कंगना ने अपनी इस पॉलिटिकल ड्रामा फ़िल्म का ऐलान शुक्रवार को किया हैं।
दो बड़े फ़ैसलों आपातकाल और ऑपरेशन ब्लूस्टार पर बनेगी फ़िल्म
अभी तक की जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म का प्रोजेक्ट अभी आखिरी स्टेज में हैं।
इंदरा गांधी पर बन रही यह फ़िल्म बायोपिक फ़िल्म नही होगी बल्कि एक एक पीरियड फ़िल्म है।
इस फ़िल्म के माध्यम से देश में राजनैतिक और सामाजिक परिदृश्य को बताया जाएगा।
इसमें कई कलाकोरो की एंट्री होगी। कंगना ने जानकारी देते हुए कहा कि वह भारतीय राजनैतिक इतिहास की
आइकॉनिक लीडर के किरदार को निभाने के लिए वो काफ़ी उत्साहित हैं।
उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म एक किताब पर आधारित है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दो बड़े फ़ैसलों
आपातकाल और ऑपरेशन ब्लूस्टार को इस फ़िल्म के माध्यम से बताया जाएगा। हांलाकि फ़िल्म का
टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।
कंगना ने शेयर की इंदिरा गांधी की तस्वीरें
ट्विटर पर कंगना ने जानकारी को शेयर करते हुए इंदिरा गांधी की तस्वीरें भी साझा की हैं।
इसके साथ ही कंगना ने मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की पंक्तियां लखीं, जो इंदिरा के बारे में कही गयी थीं-
वो बहुत ख़ूबसूरत थीं। उस तरह की ख़ूबसूरत नहीं, जिन्हें दिवारों पर टांगा जाता है। उनका चेहरा ऐसा था, जैसे
राजा के इशारे से पहले ही सारी तलवारें खींच ली गयी हों। इंदिरा गांधी के लुक में कंगना ने अपनी एक
पुरानी तस्वीर शेयर की और कहा कि यह मेरा पुराना फोटोशूट है। मूझे नही पता था कि एक दिन मैं इस महान किरदार को निभाउंगी।
डायरेक्शन
She was very beautiful, not pin up girl type beautiful, her face was like when all the swords are drawn just before the King’s command….- Khushwant Singh pic.twitter.com/p4IrHC4OWV
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 29, 2021
कंगना के साथ फ़िल्म का डायरेक्शन साई कबीर कर रहे हैं। जिन्होने रिवॉल्वर रानी बनाई थी। वही कहानी और स्क्रीनप्ले भी साई कबीर का ही हैं। यह मूवी लार्ज स्केल पर बनाई जाएगी। बता दे कि इसमें सारे अहम आर्टिस्ट संजय गांधी, राजीव गांधी, मोरार जी देसाई और लाल बहादुर शास्त्री के किरदार निभाये जाएंगे।