डेस्क न्यूज – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2020-21) को पेश कर दिया है।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से मैन्युफैक्चरिंग कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर नकारात्मक असर पड़ा है।
कोरोना काल से जीडीपी FY22 में उबरने की उम्मीद है। Economic Survey 2020-21
वित्त वर्ष 2022 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की ग्रोथ 11 फीसदी रहने का अनुमान है।
2021 में अर्थव्यवस्था में निगेटिव 7.7 फीसदी ग्रोथ रहने का अनुमान है
आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक वित्त वर्ष 2021 में अर्थव्यवस्था में निगेटिव 7.7 फीसदी ग्रोथ रहने का अनुमान है।
जानकारों का कहना है कि ग्रोथ का यह रिजर्व बैंक के निगेटिव 7.5 फीसदी ग्रोथ के अनुमान के अनुसार है।
सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस ने फिस्कल ईयर 2021 में निगेटिव 7.7 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जारी किया है। सर्वे के अनुसार अर्थव्यवस्था में V शेप की रिकवरी देखने को मिल रही है।
नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट 1 फरवरी 2021 को पेश करने जा रही है
बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट 1 फरवरी 2021 को पेश करने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीसरी बार आम बजट पेश करेंगी। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई 2019 को पहली बार आम बजट पेश किया था। बता दें कि सामान्तया बजट के एक दिन पहले आर्थिक सर्वे पेश किया जाता है।
वित्त वर्ष 2020-21 का आर्थिक सर्वेक्षण आज संसद में पेश किया गया
हालांकि इस बार बजट से तीन दिन पहले वित्त वर्ष 2020-21 का आर्थिक सर्वेक्षण आज संसद में पेश कर दिया गया। बता दें कि मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार किया जाता है। मौजूदा समय में मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन हैं।