Budget 2021 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में शोरगुल के बीच सोमवार को केंद्रीय बजट 2021-22 लोकसभा में पेश किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुबह सदन की कार्रवाई शुरू करते हुए जैसे ही सीतारमण को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करने के लिए पुकारा तो सदन में शोर शराबा आरंभ हो गया।
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को आम बजट 2021 -22 को मंजूरी दे दी।
Budget 2021 Live Updates :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई,
जिसमें वित्त वर्ष 2021-22 का अनुमोदन किया गया। श्रीमती सीतारमण ने केंद्रीय बजट मंत्रिमंडल के समक्ष रखा।
इससे पहले उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट की एक डिजीटल प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी और राष्ट्रपति से आम बजट पेश करने की मंजूरी ली।
बजट की बड़ी बातें
न्यूट्रिशन पर भी ध्यान दिया जाएगा। मिशन पोषण 2.0 शुरू किया जाएगा।
वॉटर सप्लाई भी बढ़ाएंगे। 5 साल में 2.87 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
शहरी इलाकों के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया जाएगा।
शहरी स्वच्छ भारत मिशन पर 1.48 लाख करोड़ 5 साल में खर्च होंगे।
वॉलंटरी व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी ला रहे हैं, ताकि पुरानी गाड़ियों को हटाया जा सके। इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होगा।
पर्सनल व्हीकल 20 साल बाद और कमर्शियल व्हीकल 15 साल बाद स्क्रैप किए जा सकेंगे।
निमोकोक्कल वैक्सीन को देशभर में शुरू किया जाएगा।
इससे 50 हजार बच्चों की हर साल जान बचाई जा सकेगी।
आत्मनिर्भर भारत के लिए मैन्युफैक्चरिंग ग्लोबल चैम्पियंस के लिए प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम शुरू कर रहे हैं।
इससे अहम सेक्टर्स को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
टेक्स्टाइल इंडस्ट्री में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मेगा टेक्स्टाइल पार्क स्कीम लाई जाएगी। इसमें वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। 3 साल में इस तरह के 7 पार्क बनाए जाएंगे।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्राइमरी, सेकेंडरी और टेरटियरी हेल्थकेयर के लिए पहले से मौजूद योजनाओं के अलावा एक नई केंद्रीय पोषित स्कीम ‘Aatmanirbhar Health Yojana’ शुरू की जाएगी। इसके लिए 64,180 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर्स शुरू करेंगे, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर 20 हजार करोड़ खर्च करेंगे
न्यूट्रिशन पर भी ध्यान दिया जाएगा। मिशन पोषण 2.0 शुरू किया जाएगा। वॉटर सप्लाई भी बढ़ाएंगे। 5 साल में 2.87 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
शहरी इलाकों के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया जाएगा। शहरी स्वच्छ भारत मिशन पर 1.48 लाख करोड़ 5 साल में खर्च होंगे।
निमोकोक्कल वैक्सीन को देशभर में शुरू किया जाएगा। इससे 50 हजार बच्चों की हर साल जान बचाई जा सकेगी।
चुनाव वाले 3 राज्यों के लिए
भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए 3.3 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
3500 किमी नेशनल हाईवेज प्रोजेक्ट के तहत तमिलनाडु में 1.03 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका कंस्ट्रक्शन अगले साल शुरू होगा।
1100 किमी नेशनल हाईवे केरल में बनेंगे। इसके तहत मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर भी बनेगा। केरल में इस पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
बंगाल में 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से हाईवे बनेंगे। कोलकाता-सिलीगुड़ी रोड का अपग्रेडेशन होगा। 34 हजार करोड़ रुपए असम में नेशनल हाईवेज पर खर्च होंगे