Mp Bus Accident Update मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस बाणसागर नहर में गिर गई। नहर से अब तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। 7 यात्रियों को बचा लिया गया है जबकि चालक तैरकर बच गया। उसे हिरासत में लिया है। बस में 54 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि मरने वालों की संख्या 45 से अधिक हो सकती है। सुबह 11.45 बजे, क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। कुछ शव बह गए हैं। Mp Bus Accident Update
एएसपी अंजुलता पटले ने बताया कि 25 शव निकाले गए हैं। शेष सभी यात्रियों की मौत की आशंका है। हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। बस सीधी से सतना जा रही थी।
ट्रैफिक जाम होने पर चालक बस को संकरी सड़क पर लाया
पुलिस के अनुसार, बस की क्षमता 32 यात्रियों की थी, लेकिन
उसमें 54 यात्री भरे हुए थे। बस को सीधी मार्ग पर छुहिया घाटी से सतना जाना था,
लेकिन यहां जाम के कारण चालक ने मार्ग बदल दिया। वह नहर के किनारे से बस को लेकर जा रहा था। सड़क काफी संकरी थी और चालक
ने इस दौरान संतुलन खो दिया। झांसी से रांची जाने वाला
राजमार्ग सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली से होकर जाता है। यहां की सड़क खराब और अधूरी है।
इस वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
बचाव में लगे एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम
एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। क्रेन से बस को बाहर निकाला जा रहा है। गोताखोर भी वहां मौजूद हैं।
नहर में पानी के तेज बहाव के कारण बचाव दल जल स्तर नीचे आने का इंतजार कर रहा था। यह आशंका है
कि तेज धाराओं के कारण लोग घटना स्थल से बहुत दूर चले गए होंगे। एहतियात के तौर पर बाणसागर बांध
से नहर का पानी रोका गया है। नहर के जल स्तर को कम करने के लिए इसका पानी सिहावल नहर को भेजा जा रहा है।
फेमिना मिस इंडिया 2020: पिता रिक्शा चलाते हैं, बेटी मान्या सिंह मिस इंडिया में रनर-अप