OYO के मालिक रचाएंगे शादी, पैर छूकर PM मोदी को दिया न्यौता, देखें तस्वीरें

OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल अगले महीने शादी रचाने जा रहे है। उन्होंने अपनी मां और मंगेतर के साथ पहुंच कर पीएम मोदी को शादी का न्यौता सौंपा, साथ ही पीएम का आशीर्वाद लिया।
OYO के मालिक रचाएंगे शादी, पैर छूकर PM मोदी को दिया न्यौता, देखें तस्वीरें

देश की जानी-मानी होटल कंपनी OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल जल्द शादी करने वाले है। अग्रवाल ने शादी के बंधन में बंधने से पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर शादी का न्यौता दिया। रितेश अग्रवाल की शादी अगले महीने मार्च में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में होने वाली है।

अग्रवाल ने स्वंय इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम के साथ मुलाकात की जानकारी दी। इन तस्वीरों में OYO मालिक प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

OYO के संस्थापक की नई शुरुआत, PM मोदी का लिया आर्शीवाद

OYO होटल के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि प्रधानमंत्री 'नरेद्र मोदी जी के आशीर्वाद से हम एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। हम शब्दों में उस गर्मजोशी को व्यक्त नहीं कर सकते, जिसके साथ उन्होंने हमारा स्वागत किया। मेरी मां, जो महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके विजन से काफी प्रेरित हैं, उनसे मिलने के लिए उत्साहित थीं। अपना कीमती समय देने और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'।

अग्रवाल ने आगे लिखा कि वे रायगढ़, गिर, लद्दाख, रामेश्वरम्, मेघालय और अन्य जगहों पर भारत में पर्यटन और उद्यमशीलता के विकास को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश के युवा अरबपतियों में रितेश अग्रवाल का नाम शामिल

OYO कंपनी के संस्थापक 29 वर्षीय रितेश अग्रवाल ओडिशा के रायगड़ा के रहने वाले है। अग्रवाल देश के सबसे युवा अरबपति है। उन्होंने केवल 19 साल की उम्र में 2013 में OYO की शुरुआत की थी।

OYO Rooms की शुरुआत करते समय उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी। मौजूदा समय में उनकी कंपनी दुनिया के 80 देशों के 800 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है।

OYO के मालिक रचाएंगे शादी, पैर छूकर PM मोदी को दिया न्यौता, देखें तस्वीरें
Mouni Roy in Black Dress: ब्रालेट में बरपाया कहर, फैंस के मुंह से निकला...Osm Yrr

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com