Petrol-Diesel Price: फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इस महीने पेट्रोल अब तक 2.20 और डीजल 2.60 रुपए महंगा हुआ

पेट्रोल-डीजल की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार महंगे पेट्रोल से आम आदमी परेशान है। कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों ने शतक लगा लिया हैं।
Petrol-Diesel Price: फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इस महीने पेट्रोल अब तक 2.20 और डीजल 2.60 रुपए महंगा हुआ

डेस्क न्यूज़- पेट्रोल-डीजल की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार महंगे पेट्रोल से आम आदमी परेशान है। कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों ने शतक लगा लिया हैं। तेल कंपनियों ने आज फिर डीजल और पेट्रोल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। भारतीय पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 08 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी की हैं। IOCL की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक आज देशभर में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल के दाम में 35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

हर दिन बढ़ रही किमते

शहरों की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.54 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। देश के चारों महानगरों की तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये को पार कर गई है। अक्टूबर में एक हफ्ते में हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस महीने अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे हैं, जबकि बाकी दिनों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

कैसे जानें आपकें शहर की किमते

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं। ऐसे में आप अपने शहर में हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत सिर्फ एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के साथ-साथ विदेशी विनिमय दरों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना अपडेट की जाती है। तेल विपणन कंपनियां हर दिन कीमतों की समीक्षा के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com