Budget 2022 LIVE: आम आदमी फिर मायूस, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं‚ शिक्षा, हेल्थ, किसान सहित सब को बजट से क्या मिलाॽ, जानिए सबकुछ

Budget 2022 LIVE: आम आदमी फिर मायूस, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं‚ शिक्षा, हेल्थ, किसान सहित सब को बजट से क्या मिलाॽ, जानिए सबकुछ

कोरोना की तीसरी लहर के बीच आ रहे इस बजट से इकॉनमी को भी बूस्टर डोज दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं बजट 2022 की की खास बातें। साथ ही हम यहां आपको पल पल की अपेडट भी देते रहेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में आम बजट 2022 पेश कर रही हैं। इस बजट में निर्मला के बॉक्स से क्या निकलेगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। वित्त मंत्री अब से कुछ ही देर में संसद में बजट पेश करेंगी तो सभी की निगाहें शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और हर तबके पर होने वाले करों को लेकर वित्त मंत्री की घोषणाओं पर होंगी। इस बजट में मध्य वर्ग को टैक्स में कितनी राहत मिलेगी और किसानों के लिए क्या सौगात रहेगी। इस पर सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए भी बजट में क्या प्रावधान होंगे, यह भी अहम होगा।

कोरोना की तीसरी लहर के बीच आ रहे इस बजट से इकॉनमी को भी बूस्टर डोज दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं बजट 2022 की की खास बातें। साथ ही हम यहां आपको पल पल की अपेडट भी देते रहेंगे।

Budget 2022 में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या घोषणएं कर रहीं हैं‚ जानिए।

ANI

Budget 2022 LIVE Updates: डिफेंस में आत्मनिर्भर प्लान, इसी साल होगी 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। डिफेन्स सेक्टर के लिए उन्होंने कहा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट के 25% रक्षा आरएंडडी के साथ उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा के लिए खोला जाएगा।

निजी उद्योग को एसपीवी मॉडल के माध्यम से डीआरडीओ और अन्य संगठनों के सहयोग से सैन्य प्लेटफार्मों और उपकरणों के डिजाइन और विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

रक्षा में पूंजीगत खरीद बजट का 68% घरेलू उद्योग के लिए 2022-23 में निर्धारित किया जाएगा (यह पिछले वित्त वर्ष के 58% से ऊपर है)।

Indian Budget 2022: रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई

सीतारमण ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स पर लगने वाले टैक्स में छूट मिलेगी। वहीं रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। नकली गहनों पर कस्टम ड्यूटी 400 रुपये प्रति किलो रहेगी। स्टील के स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी एक और साल के लिए बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा खेती से जुड़े सामान को सत्ता किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण दिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अब तक का सबसे छोटा भाषण। सिर्फ 90 मिनट में की सारी घोषणाएं।

Budget 2022 LIVE Updates: मिडिल क्लास को इनकम टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई।

आम बजट में मिडल क्लास को फिर से बड़ा धक्का लगा है। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कॉरपोरेट टैक्स को 18 पर्सेंट से घटाकर 15 पर्सेंट कर दिया गया है।

गेमिंग और एनिमेशन इकोनॉमी का हिस्सा बनेंगे
एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स इससे जुड़े सभी स्टाक होल्डर्स के साथ बातचीत करेगी। ऐसे रास्ते तलाशेगी जिससे हमारी घरेलू क्षमता के जरिए हम अपने बाजार और ग्लोबल मार्केट की जरूरतें पूरी कर सकें।

Budget 2022 LIVE Updates: हर घर नल परियोजना के तहत 3.8 करोड़ और घरों तक पहुंचेगा पानी

वित्त वर्ष 2022-23 में 3.8 करोड़ नए घरों तक पहुंचेगा नल से जल। कुल 60 हजार करोड़ रुपये का बजट इस प्रोजेक्ट के लिए तय हुआ। फिलहाल देश भर के 8.7 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंच रहा है।

Budget 2022 LIVE Updates: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, पेंशन में टैक्स पर छूट

स्टार्टअप्स को मार्च 2023 तक टैक्स इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में छूट दी जाएगी।

Budget 2022 Live: डिजिटल करंसी पर 30 फीसदी टैक्स

डिजिटल करंसी (क्रिप्टोकरंसी) से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगाया गया है।

PM गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत एक्सप्रेसवे बनेंगे
PM गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत एक्सप्रेसवे बनेंगे। नेशनल हाईवे नेटवर्क 25 हजार किमी तक बढ़ाया जाएगा। इस मिशन के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमारी कोशिश 60 लाख नए रोजगार का सृजन करने की होगी। गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे। 48000 करोड़ रुपए इसका बजट है। 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिनमें चिप लगी होगी। विदेश जाने वालों को सहूलियत होगी। डाकघरों में भी अब एटीएम मिलेंगे।

Union Budget 2022 Live: कॉर्पोरेट टैक्स को घटाया गया है।

सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का ऐलान किया है। दिव्यागों को भी कर राहत का ऐलान किया गया है।

Indian Budget 2022: नए टैक्स रिफॉर्म लाने की पॉलिसी

नए टैक्स रिफॉर्म लाने की योजना है। अगले 2 एसेसमेंट साल तक अपडेटेड ITR संभव होगी।

Budget 2022 LIVE Updates: वित्त मंत्री ने पेश किया 39.45 लाख करोड़ का बजट
अगले वित्त वर्ष के लिए निर्मला सीतारमण ने पेश किया 39.45 लाख करोड़ का बजट, राजकोषीय घाटा 6.9% तक रखने का लक्ष्य तय किया गया है।

Budget Updates 2022: राज्यों को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज

निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की मदद के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें राज्यों को 50 साल के लिए बगैर ब्याज कर्ज भी दिया जाएगा।

Indian Budget 2022: डिजिटल करेंसी इसी साल लाई जाएगी

डिजिटल करेंसी को इसी वित्त वर्ष चालू किया जाएगा। साल 2022-23 आरबीआई डिजिटल करेंसी शुरू करेगी।

Budget 2022: पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' का विस्तार होगा: वित्त मंत्री

Budget 2022: सार्वजनिक निवेश को बने रहने की जरूरत - निर्मला

सार्वजनिक निवेश को बने रहने की जरूरत है। फिलहाल ग्रीन बॉन्ड के जरिए पैसे जुटाए जाएंगे। सार्वजनिक निवेश के साथ निजी निवेश को प्रेरित करने की योजना है।

Budget 2022 LIVE Updates: ITR में गड़बड़ी पर मिली राहत, कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी कटौती
ITR में खामियों को सुधारने के लिए 2 साल तक का वक्त मिलेगा। इसके अलावा कॉरपोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 पर्सेंट कर दिया गया है।

Budget Updates 2022: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा दिया जाएगा. कुल खरीदी बजट में से 68% को घरेलू बाजार से खरीदी पर खर्च किया जाएगा। इससे रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भता कम होगी। पिछले वित्त वर्ष से यह 58 फीसदी ज्यादा है।

Budget Updates 2022: सेमी कंडक्टर्स में अपार संभावनाएं

सीतारमण ने कहा कि AI तकनकी, ड्रोन तकनीक और सेमी कंडक्टर्स में अपार संभावनाएं हैं, इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।

Budget Updates 2022: 5G की लॉन्चिंग पर वित्त मंत्री

5G की लॉन्चिंग के लिए स्कीम लाई जाएगी। सभी गांवों, लोगों तक इंटरनेट की पहुंच होनी चाहिए।

Budget 2022 : बैटरी अदला-बदली नीति लाई जाएगी

कहा गया कि बड़े पैमाने पर ई-वाहन के चार्जिंग स्टेशन नहीं मिल पाते क्योंकि जगह की कमी होती है। इसलिए बैटरी अदला-बदली नीति लाई जाएगी।

E-passports इसी साल 2022 होंगे जारी

E-passports 2022-23 से ही जारी किए जाएंगे। इससे नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।

Budget 2022: खेती में मदद करेगा ड्रोन

तकनीक का इस्तेमाल खेती में भी होगा। किसान ड्रोन का इस्तेमाल होगा। इससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा।

Budget 2022: नॉर्थ ईस्ट के लिए विकास योजना लॉन्च होगी

बजट 2022 में ऐलान किया गया है कि North East के विकास के लिए योजना लॉन्च होगी। इससे वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

Budget: 2022- 23 में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे

2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।

MSME को मजबूत करने के लिए 5 साल में 6000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे
MSME को 6 हजार करोड़: MSME को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं शुरू होंगी। 5 साल में 6000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उदयम, ई-श्रम, NCS और असीम पोर्टल आपस में जुड़ेंगे। इससे इनकी संभावनाएं और ज्यादा बढ़ेंगी। अब ये लाइव ऑर्गेनिक डेटाबेस के साथ काम करने वाले प्लेटफॉर्म होंगे। इनसे क्रेडिट सुविधाएं मिलेंगी और आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए संभावनाएं बनेंगी।

Budget 2022 Live: 25,000 km तक बढ़ेगी नेशनल हाईवे की लंबाई

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नैशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को PPP मोड्स पर लाया जाएगा।

Budget News 2022:

मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget News 2022: 16 लाख युवाओं को नौकरियों का वादा

सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

Budget 2022: सीतारमण - जल्द आएगा LIC का IPO

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा

Budget 2022: सीतारमण - इस बजट से दी जाएगी अगले 25 साल की बुनियाद

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। अगले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने की उम्मीद जताई गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है।

Budget 2022 LIVE Updates: कैबिनेट की बैठक खत्म, थोड़ी में बजट भाषण शुरू करेंगी निर्मला बजट पर कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है। अब थोड़ी ही देर में संसद में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी
बजट पेश करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी।
संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी हैं। वह सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री की टीम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बजट की प्रतियां संसद भवन में भी पहुंच गई हैं।

ANI

कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इससे पहले बजट पेपर संसद भवन पहुंच चुके हैं।

कैसा रहेगा बजट?
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समावेशी बजट पेश करेंगी. इस बजट में हर सेक्टर की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। यह बजट सभी के लिए फायदेमंद होगा। इस बजट से सभी क्षेत्रों (किसानों सहित) को काफी उम्मीदें हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com