Cricket Update : BCCI ने अपने CEO राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर किया

गांगुली के नेतृत्व वाली कमेटी के हाथों में बोर्ड की कमान सौंपे जाने के बाद से ही जौहरी की जिम्मेदारी काफी कम हो गई थी
Cricket Update : BCCI ने अपने CEO राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर किया

स्पोर्टस डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राहुल जौहरी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राहुल वर्ष 2016 में बोर्ड से जुड़े थे और उनका 2021 तक का करार था। राहुल जौहरी ने पिछले वर्ष दिसंबर में BCCI से अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया था जब पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नेतृत्व में BCCI ने नए पदाधिकारी चुने थे। इसके बाद राहुल अप्रैल में पदमुक्त होने वाले थे लेकिन उन्होंने अपने पद के विस्तार की स्पष्टता नहीं होने के बावजूद अपना कार्यभार BCCI में संभाले रखा। गांगुली के नेतृत्व वाली कमेटी के हाथों में बोर्ड की कमान सौंपे जाने के बाद से ही जौहरी की जिम्मेदारी काफी कम हो गई थी।

उन पर 2018 में एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे

सचिव जय शाह बीसीसीआई की सभी बड़ी बैठक और आईसीसी से जुड़े मामले देख रहे थे। लोढा कमेटी ने सिफारिशें की थी कि प्रशासन और मैनेजमेंट को अलग-अलग रखे जाने की जरूरत है जिसके बाद बीसीसीआई ने जौहरी और रंगनेकर दोनों को जून 2016 में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्तियां BCCI के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर की शुरू की गई 'परियोजना परिवर्तन' का हिस्सा थीं। इस योजना का उद्देश्य बोर्ड की शासन, परिचालन और वित्तीय प्रक्रियाओं में सुधार करना था।

राहुल जौहरी की देखरेख केवल BCCI के संचालन तक सीमित नहीं थी

जौहरी की देखरेख केवल बीसीसीआई के संचालन तक सीमित नहीं थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के तुरंत बाद भारत के मुख्य कोच के रूप में अनिल कुंबले के हटाये जाने के विवादास्पद फैसले में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन पर 2018 में एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उस वक्त पूरी दुनिया में मी टू अभियान चल रहा था। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी जिसने बाद में उन्हें क्लीन चिट दी थी।

हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निंगोमबम को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

वही : हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी और पारिवारिक कारणों से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को आपात बैठक कर मणिपुर के ज्ञानेन्द्रो निंगोमबम को मुश्ताक अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। हॉकी इंडिया को मुश्ताक अहमद का इस्तीफ़ा पत्र सात जुलाई को प्राप्त हुआ था जिसमें उन्होंने निजी और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी। हॉकी इंडिया की आपात कार्यकारी बोर्ड बैठक में मुश्ताक मोहम्मद का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया गया है।

मुश्ताक अहमद ने अध्यक्ष पद संभालने से पहले हॉकी इंडिया में कोषाध्यक्ष और महासचिव पद पर काम किया

हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड बैठक ने हॉकी इंडिया संविधान के तहत हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निंगोमबम को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। मुश्ताक अहमद 2018 में अध्यक्ष बने थे। मुश्ताक अहमद ने अध्यक्ष पद संभालने से पहले हॉकी इंडिया में कोषाध्यक्ष और महासचिव पद पर काम किया था। उनके अध्यक्ष पद पर रहते भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी की थी और उसके बाद नवम्बर में भुवनेश्वर में ही ओलम्पिक क्वालीफायर की भी सफल मेजबानी की थी जहां भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था।

खेल मंत्रालय ने उनके चुनाव को राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करार देते हुए राहुल से पद छोड़ने के लिये कहा था

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने उनके चुनाव को राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करार देते हुए उनसे पद छोड़ने के लिये कहा था। खेल मंत्रालय ने पाया था कि 2018 में हुए चुनावों में मुश्ताक अहमद ने कार्यकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था। इन चुनावों के बाद ही उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था। हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह को छह जुलाई को लिखे पत्र में मंत्रालय ने महासंघ से अध्यक्ष पद के चुनाव 30 सितंबर तक नये सिरे से कराने के लिये कहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com