डेस्क न्यूज़ – चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में नवजात बच्ची का शव मिला है। कम्युनिटी सेंटर के पीछे चार मंजिला मकानों के करीब लगे गटर में शव मिला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
मंगलवार सुबह 10 बजे नगर निगम के कर्मचारियों को सेक्टर-56 में सीवरेज गटर बंद होने की शिकायत आई थी। इसके बाद निगम के सफाई कर्मचारी गटर की सफाई करने पहुंचे। जैसे ही कर्मचारियों ने गटर का ढक्कन खोला तो वह हैरान रह गए। सीवरेज के पानी में एक नवजात बच्ची का शव उतरा रहा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच की।