‘चिकन’ ने तबाह की हस्ती खेलती ज़िंदगी, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

पत्नी को नहीं पसंद था मांस खाना, पति ने कर दी पिटाई
‘चिकन’ ने तबाह की हस्ती खेलती ज़िंदगी, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

क्राइम डेस्क न्यूज़ – गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करने वाला संजय, जिसकी की शादी एक साल पहले कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली प्रीति से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, दोनों खुश थे। फिर अचानक 'चिकन' ने दोनों की हंसती-खेलती दुनिया को नष्ट कर दिया। नवविवाहित प्रीति अब इस दुनिया में नहीं है और संजय जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। 'चिकन' की बात पर पति द्वारा पिटाई से महिला आहत हो गई।

 प्रीति शाकाहारी थी और उसे मांस देखना पसंद नहीं था

मामला कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा का है। कैंट थाना क्षेत्र के माचू पुरवा में रहने वाले रामपाल निषाद के बेटे संजय की शादी एक साल पहले कल्याणपुर के मकड़ी खेड़ा निवासी प्रीति से हुई थी। प्रीति शाकाहारी थी और उसे मांस देखना पसंद नहीं था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को संजय बाहर से चिकन खाकर घर पहुंचा।

रात हो गई थी, प्रीति ने संजय को खाना खाने के लिए बुलाया और उसने कहा, 'मैं बाहर से चिकन खाकर आया हूं।' प्रीति इस बात से नाराज हो गई और उसने गुस्से में अपने पति को कमरे के बाहर बहार जाके सोने के लिए कहा।

 कमरे के अंदर का दृश्य देख संजय के होश उड़ गए

संजय को प्रीति की यह बात अच्छी नहीं लगी। इस बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।

फिर संजय ने प्रीति की पिटाई कर दी, जिससे आहत होकर वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय बाद भी जब प्रीति कमरे से बाहर नहीं आई तो संजय ने खिड़की से देखा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर संजय के होश उड़ गए। अंदर पत्नी प्रीति का शव फांसी पर लटकता हुआ दिखाई दिया।

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की मौत की पुष्टि फांसीलगाने से हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने खुद को फांसी लगा ली। सूचना पर कैंट थाने की पुलिस पहुंची। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़ित परिवार के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। और अभी उसके परिवार के सदस्य फरार हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com