वेस्टइंडीज के क्रिस गेल T-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
गेल ने शुक्रवार को खेले गए मैच में 7 वां छक्का जड़ते ही 1000 छक्के पूरे किए।
उन्होंने इस मैच में कुल 8 छक्के लगाए।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज का किरोन पोलार्ड इस सूची में 690 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं,
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम 485 छक्कों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन 467 छक्कों के
साथ चौथे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा इस सूची के शीर्ष -10 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 337 मैचों में 376 छक्के लगाए हैं।
क्रिस गेल ने हासिल किया एक और मील का पत्थर:
गेल ने 410 मैचों की 402 पारियों में 1001 छक्के लगाए हैं। उन्होंने टी 20 फॉर्मेट में 13,572 रन बनाए हैं। उन्होंने टी 20 क्रिकेट
में 22 शतक और 85 अर्धशतक बनाए हैं। उनके पास टी 20 में सर्वाधिक चौके (1041) का रिकॉर्ड भी है। टी-20 क्रिकेट
में सबसे ज्यादा सेंचुरी (22), सबसे ज्यादा फिफ्टी (85) और किसी प्लेयर द्वारा एक मैच में सबसे
ज्यादा स्कोर (175 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है।
गेल ने 4 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए:
गेल ने आईपीएल के 4 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल के चौथे सीजन (2011) में 44 छक्के, 5
वें सीजन (2012) में 59 छक्के, 6 वें सीजन (2013) में 51 छक्के और 8 वें सीजन (2015) में 38 छक्के लगाए थे।
उसके बाद मैक्सवेल (2014, 2017) हैं।
RCB के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गेल ने 263 छक्के लगाए हैं। यह गेल का किसी भी टीम की ओर से खेलते
हुए सबसे अधिक छक्के हैं। इसके साथ ही उन्होंने जमैका तैलवाह की टीम से खेलते हुए 124 छक्के और
वेस्टइंडीज के 105 छक्के लगाए हैं।
Rajasthan : कृषि बिलों के खिलाफ विधानसभा में नये बिल पेश करेगी गहलोत सरकार