डेस्क न्यूज – कड़कड़ाती ठण्ड वाले दिनों ने दस्तक दे दी है। तापमान गिरने से शीत लहर की चपेट शुरू हो चुकी है।
जिससे आने वाले चार दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाको में ठण्ड बढ़ेगी।
भारतीय मौसम विभाग यानि की आईएमडी ने मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना है।
सिर्फ इतना ही नहीं विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में जबर्दस्त बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर और उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण अगले चार-पांच दिन उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।
इसकी वजह से अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चलेगी।
इसी के साथ उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले चार-पांच दिन सघन से काफी सघन धुंध छायी रहेगी।
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 13 से 16 जनवरी तक तो वहीं राजस्थान में 13 जनवरी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की तीव्रता समझने के लिए आईएमडी ने चार कलर कोड निर्धारित किए हैं
मौसम की तीव्रता समझने के लिए आईएमडी ने चार कलर कोड निर्धारित किए हैं।
ऑरेंज कोड दरअसल खतरनाक मौसम के लिए तैयार रहने का संकेत है, वहीं लाल कोड अत्यधिक खराब मौसम के कारण जान माल के नुकसान से बचाने के लिए कार्रवाई करने की चेतावनी है।
हरा कोड सामान्य मौसम को दर्शाता है, वहीं पीला कोड मौसम बिगड़ने पर सतर्क रहने की चेतावनी है।
उत्तर पश्चिमी सर्द हवा और गलन के साथ पूरा उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है
बर्फ से ढके पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी सर्द हवा और गलन के साथ पूरा उत्तर प्रदेश ठिठुर रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दरम्यान शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
इस अवधि में राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में धूप नहीं निकलेगी। कहीं-कहीं सुबह व रात में घना कोहरा छाया रहने की भी सम्भावना है। मंगलवार को दिन व रात के तापमान में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गिरावट दर्ज की गई।
कानपुर प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान रहा जहां रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते चौबीस घंटों के दौरान कानपुर प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान रहा जहां रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, झांसी मण्डलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।
कानपुर और आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मण्डलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई।