मुख्यमंत्री योगी के झाड़ू वाले ब्यान पर प्रियंका का विरोध, वाल्मीकि आश्रम पहुंच लगाई झाड़ू, जानिए पूरी खबर

शुक्रवार को सीएम योगी गोरखपुर में एक टीवी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इस दौरान प्रियंका गांधी द्वारा सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि जनता उन्हें (प्रियंका को) काबिल बनाना चाहती है और उन्हें बनाया है
मुख्यमंत्री योगी के झाड़ू वाले ब्यान पर प्रियंका का विरोध, वाल्मीकि आश्रम पहुंच लगाई झाड़ू, जानिए पूरी खबर

डेस्क न्यूज़- कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का झाडू से विरोध किया, प्रियंका शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लखनऊ की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं, यहां उन्होंने वाल्मीकि आश्रम में झाड़ू लगाई, प्रियंका ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है, हर दिन करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी झाड़ू लगाते हैं।

बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई- प्रियंका

प्रियंका ने आगे कहा था कि मुख्यमंत्री योगी ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई है, देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा, शनिवार उत्तर प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर की सफाई करेंगी।

सीएम ने कहा था- जनता ने प्रियंका को झाडू लगाने के लायक बनाया

दरअसल, शुक्रवार को सीएम योगी गोरखपुर में एक टीवी कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इस दौरान प्रियंका गांधी द्वारा सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि जनता उन्हें (प्रियंका को) काबिल बनाना चाहती है और उन्हें बनाया है, उनके पास उपद्रव और नकारात्मकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।

सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर पलटवार

योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा, बहुत देर हो चुकी है, यह बात प्रियंका वाड्रा पर बिल्कुल फिट बैठती है, जब मोदी जी ने 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, तब कांग्रेस ने कहा था कि मोदी जी झाड़ू लगाते हैं, आज हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, पूरी कांग्रेस भी आपके साथ हो गई।

प्रियंका ने सीतापुर गेस्ट हाउस में लगाई थी झाड़ू

प्रियंका गांधी 3 अक्टूबर की शाम लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने लखनऊ पहुंचीं, इसके बाद लखीमपुर जाते समय चार अक्टूबर को सुबह साढ़े चार बजे पुलिस ने उसे सीतापुर जिले के हरगांव सीमा पर हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में रखा, प्रियंका का गेस्ट हाउस में झाडू लगाने का वीडियो सामने आया था।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com