पंजाब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि कांग्रेस दल ने 7 में से 7 नगर निगम जीते हैं जबकि एक नगर निगम मोहाली का परिणाम गुरुवार को आएगा। अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा नगर निगम में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा नगर परिषद और नगर पंचायत में भी पार्टी का वर्चस्व रहा है।
कांग्रेस जीती अकाली दल और BJP की बड़ी हार
जाखड़ ने दावा किया कि नगर परिषद की 109 सीटों में से 104 के परिणाम अब तक घोषित किए गए हैं, जिनमें से 98 काग्रेस ने जीते हैं।
जबकि 5 सीटों के नतीजे आने बाकी हैं। वहीं, भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी कई जगहों पर
अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। शिरोमणि अकाली दल
(SAD) के गढ़ माने जाने वाले कई इलाकों में पार्टी उम्मीद के मुताबिक नहीं जीत पाई है। बठिंडा की सांसद
और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के गढ़ में अकाली दल की बड़ी हार हुई है।
बठिंडा की कुल 50 सीटों में से कांग्रेस दल ने 47 पर जीत हासिल की
बठिंडा की कुल 50 सीटों में से कांग्रेस ने 47 पर जीत हासिल की है जबकि अकाली दल महज 3 सीटों पर सिमट गई है।
बीजेपी और आम आदमी पार्टी यहां भी अपना खाता नहीं खोल सके। अबोहर नगर निगम की कुल 50
सीटों में से 49 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, अकाली दल के हिस्से में एक सीट आई है। गुरदासपुर
में भी कांग्रेस ने सभी 29 वार्डों में जीत दर्ज की है। गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल हैं।
होशियारपुर के 50 वार्डों में से 41 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की
होशियारपुर के 50 वार्डों में से 41 पर काग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय 4 के खाते में बीजेपी 3, AAP दो
वार्डों में जीत हासिल कर सकी। अकाली दल यहां अपना खाता भी नहीं खोल सका। पठानकोट के सभी
50 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां बीजेपी ने 11 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस 37, अकाली
दल एक, निर्दलीय एक और AAP शून्य पर रहे।
कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों में 44 जीती
काग्रेस ने कपूरथला नगर निगम के 50 वार्डों में 44, निर्दलीय 2, अकाली दल 3 वार्ड जीते। एक सीट पर टाई थी। बीजेपी और आम आदमी पार्टी को यहां से कोई सीट नहीं मिली है। फरीदकोट नगर परिषद में कांग्रेस को 16, अकाली दल को 7, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय को 1-1 सीटें मिली हैं। बीजेपी यहां खाता नहीं खोल पाई।
जालंधर में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा
जालंधर में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां फिल्लौर नगर परिषद में, कांग्रेस ने 15 में से 11 सीटें जीतीं। जबकि अकाली दल और बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली। तीन सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं। बसपा ने भी एक सीट जीती।
काग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमीरंदर सिंह को नगर निगम चुनाव जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “पंजाब नगर निगम चुनाव में असाधारण जीत के लिए पंजाब काग्रेस, मुख्यमंत्री अमरिंदर जी और राज्य कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई।” ये परिणाम ‘बदलते समय’ के संकेत हैं, यह किसान-मजदूर-व्यापारी-कर्मचारी-युवाओं के ‘मन की बात’ है। ”
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वापस लें मोदी‚ सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा