सपा विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान ,” चोर हैं छत्रिय और ब्राह्मण ,नहीं चाहिए इनका वोट “

यूपी के सुल्तानपुर जिले में इसौली विधानसभा सीट से सपा विधायक अबरार अहमद के बिगड़े बोल का वीडियो सामने आया है । अबरार अहमद ने कहा कि उन्हें ब्राह्मण और क्षत्रियों का वोट उन्हें नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने दोनों जातियों को चोर शब्द कहकर संबोधित किया।
सपा विधायक अबरार अहमद का  विवादित बयान ,” चोर हैं छत्रिय और ब्राह्मण ,नहीं चाहिए इनका वोट “

सुलतानपुर: इसौली विधानसभा सीट से सपा विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और क्षत्रियों का वोट उन्हें नहीं चाहिए। दोनों जाति के लोगों को विधायक अबरार अहमद ने अपशब्द कहकर संबोधित किया। अब इस मामले का आगे चल कर क्या प्रभाव पड़ता है और ब्राह्मणो को गोलबंद करने के प्रयास मे जुटी समाजवादी पार्टी कैसे इस बयान पर सफाई देगी ये जल्द ही पता चलेगा।

मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी कर आये थे चर्चा मे 

आजम खान से अपनी नजदीकियों को लेकर सपा नेता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ टिप्पणी करने वाले चर्चित विधायक अबरार अहमद का एक और बयान सुर्खियों में है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के लोगों का सम्मान नहीं करने की बात कही. अपने संबोधन में उन्होंने इसौली क्षेत्र में अपने धर्म के लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही हमारे वास्तविक वोटर हैं। जाति कार्ड खेल रही समाजवादी पार्टी के प्रयासों पर पानी फेरते हुए उन्होंने ब्राह्मण और क्षत्रिय को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

विधायक अबरार अहमद ने कहा कि मैं जब सड़कों पर चलता हूं तो लोग हाथ उठाकर हमारा अभिवादन करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो यादव और मुस्लिमों को उनके जाति और धर्म गत संबोधन से संबोधित करते हैं। हमें ऐसे लोगों को वोट नहीं चाहिए। हमें जिन लोगों के वोट की जरूरत है वह हमें मिलता है। मैं जमींदार परिवार से हूं। हमारे परिवार की एक अहमियत है।

समाजवादी पार्टी पहले भी अपने नेताओ के बिगड़े बल्कि वजह से विवादों मे फसती रही है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। वोटो के ध्रुवीकरण के लिए तमाम पार्टियों के बयानवीर मैदान मे उतर आये हैं। दिलचस्प होगा देखना की आने वाले वक्त मे ऐसे और कितने नेता सुर्खियों मे आएंगे। क्योकि चुनाव की सरगर्मी बढ़ाते ही अपने अपने वोट बैंक को गोलबंद करने से लिए दूसरी जातियों और मजहबो को लेकर नेताओ का खुले मंच से ऐसे बयान कोई नयी बात नहीं है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com