देश में कोरोना: 24 घंटे में 1.33 लाख नए संक्रमित मिले, 2.31 लाख हुए रिकवर और 3,204 लोगों की मौत हुई

मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।
देश में कोरोना: 24 घंटे में 1.33 लाख नए संक्रमित मिले, 2.31 लाख हुए रिकवर और 3,204 लोगों की मौत हुई

डेस्क न्यूज़- देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 33 हजार 48 लोगों की कोरोना पॉजिटिव मिले है। वही इस दौरान 3,204 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई। राहत की बात यह रही कि 2 लाख 31 हजार 277 संक्रमित लोग ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस की संख्या में 1.01 लाख की कमी आई। जिसके बाद इलाज करा रहे कुल रोगियों की संख्या 17.89 लाख हो गई हैं। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। पिछले लॉकडाउन की तरह यहां भी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां हैं, लेकिन छूट भी हैं. इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 14,123 लोग संक्रमित पाए गए। 35,949 लोग ठीक हुए और 854 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 57.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 54.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 96,198 लोगों की मौत हुई है। 2.30 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

राज्य में मंगलवार को 1886 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4471 लोग ठीक हुए और 29 की मौत हुई। अब तक 9.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,077 लोगों की मौत हो चुकी है। 33,127 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में मंगलवार को 1,561 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,869 लोग ठीक हुए और 22 की मौत हुई। अब तक 8.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,855 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 29,015 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

यहां मंगलवार को 1,221 लोग संक्रमित पाए गए। 5,625 लोग ठीक हुए और 175 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 16.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16.39 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,672 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 32,465 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

राज्य में मंगलवार को 1,078 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,120 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हुई। अब तक 7.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 7.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,112 लोगों की मौत हो चुकी है। 20,303 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान

यहां मंगलवार को 1,002 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,114 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.40 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 8.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,450 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 37,477 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

दिल्ली में मंगलवार को 623 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,423 लोग ठीक हुए और 62 की मौत हुई। अब तक 14.26 लाख लोग आ चुके हैं

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com