Cyclone Tauktae Alert; गोवा तट से टकराया चक्रवाती तूफान तौकते, 5 लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान टाक्टे गोवा तट से टकराने के बाद गुजरात की ओर बढ़ रहा है। IMD ने कई राज्यों में हाई एलर्ट जारी किया है।
Cyclone Tauktae Alert; गोवा तट से टकराया चक्रवाती तूफान तौकते, 5 लोगों की मौत

डेस्क न्यूज़: चक्रवाती तूफान Tauktae (तौकते) की ताकत की आशंका बढ़ती ही जा रही है और अगले 48 घंटों में यह भारी तबाही मचा सकता है। यह रविवार की सुबह गोवा तट से टकरा गया और पणजी में इसका खासा असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात Tauktae (तौकते) एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है और गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है और जो लोग गए हैं उन्हें तुरंत किसी भी तट पर लौटने के लिए कहा है। आईएमडी ने गुजरात और दमन एव दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तूफान Tauktae को देहते हुए मुंबई में सोमवार को टीकाकरण नहीं होगा

इसके रविवार को ही मुंबई से गुजरने की उम्मीद है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के मुताबिक प्रशासन इस पर पैनी नजर रखे हुए है। समुद्र में लाइफगार्ड्स की एक टीम तैनात की गई है, सभी बड़े पेड़ों को पहले ही काट दिया गया है और पुलिस गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि तूफान को देखते हुए सोमवार को टीकाकरण नहीं होगा। अगले दिन से इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

तूफान से तबाही

वहीं, साइक्लोन Tauktae (तौकते) की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। कर्नाटक में भारी बारिश से चार लोगों की मौत हो गई है। इससे राज्य के कुल 73 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं गोवा में भारी बारिश और पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोवा में अभी भी ऊंची समुद्री लहरें उठ रही हैं। साथ ही तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां सड़क पर कई पेड़ गिर गए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात Tauktae (तौकते) को देखते हुए अपनी टीमों की संख्या 53 से बढ़ाकर 100 कर दी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने की वर्चुअल बैठक

उधर, चक्रवात के कहर के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने खुद आपदा नियंत्रण की कमान संभाली है। शाह ने रविवार दोपहर महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई प्रदेशों के अधिकारियों और मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की है। गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल बैठक में सभी राज्यों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

Like and Follow us on :

Twitter

Facebook

Instagram

YouTube

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com