देश मेंकोरोना: एक दिन में रिकॉर्ड 3.54 लाख नए संक्रमित मिले, 2806 लोगों की मौत हुई, 2.18 लाख रिकवर भी हुए

अब तक देश में कुल 1.73 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1.42 करोड़ ठीक हो गए और 1.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं।
देश मेंकोरोना: एक दिन में रिकॉर्ड 3.54 लाख नए संक्रमित मिले, 2806 लोगों की मौत हुई, 2.18 लाख रिकवर भी हुए

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना की दूसरी लहर दिन-प्रतिदिन खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में, एक रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान की गई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक ही दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस अवधि के दौरान कोरोना से 2,806 लोगों की मौत हो गई । यह राहत की बात है कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को हराया और ठीक हो गए। वही अब तक देश में कुल 1.73 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1.42 करोड़ ठीक हो गए और 1.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं। वर्तमाने में 28.07 लाख मरिज ऐसे है, जिनका इलाज चल रहा हैं।

एक्टिव मरीज अब 28 लाख के पार

देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल

रहा है, उनकी संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी

देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

प्रमुख राज्यों की स्थिति

महाराष्ट्र

रविवार को 66,191 लोग संक्रमित पाए गए। 61,450 लोग रिकवर हुए और 832 लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण से अब तक 42 लाख 95 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 35.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 760 लोग मारे गए हैं। वर्तमान में 6 लाख 98 हजार 354 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

रविवार को 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोग मारे गए। राज्य में अब तक 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 22,933 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 21,071 लोग रिकवर हुए और 350 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 27 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 18 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,248 मरीजों की मौत हुई है। 94,592 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

रविवार को 12,666 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,595 लोग रिकवर हुए और 190 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 52 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5 लाख 21 हजार लोग ठीक हुए हैं, जबकि 7,310 मरीजों की मौत हुई है। 1 लाख 23 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात

रविवार को राज्य में 14,296 लोग संक्रमित पाए गए। 6,727 लोग रिकवर हुए और 157 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 96 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 74 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,328 मरीजों की मौत हुई है। 1,15,006 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

रविवार को राज्य में 13,601 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,324 लोग रिकवर हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 99 हजार 304 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 02 हजार 623 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 5,133 लोगों की मौत हुई है। 91,548 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com