दिल्ली सचिवालय का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव,प्रशासनिक विभाग सील

लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। अब कोरोना का कहर दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है,
दिल्ली सचिवालय का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव,प्रशासनिक विभाग सील

न्यूज़- लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। अब कोरोना का कहर दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है, जहां पर काम करने वाला एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल सचिवालय कर्मचारी को आइसोलेट कर उसका इलाज जारी है। वहीं नगर निगम के कर्मचारी सचिवालय को सैनिटाइज कर रहे हैं। कर्मचारी को संक्रमण कहां से हुआ इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। अब कोरोना का कहर दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है, जहां पर काम करने वाला एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल सचिवालय कर्मचारी को आइसोलेट कर उसका इलाज जारी है। वहीं नगर निगम के कर्मचारी सचिवालय को सैनिटाइज कर रहे हैं। कर्मचारी को संक्रमण कहां से हुआ इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 7964 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 265 लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां शनिवार सुबह तक 17,386 मामले सामने आए थे। वहीं इस बीमारी से 398 लोगों ने जान गंवाई है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com