कोरोना स्प्रेडर बना यूपी पंचायत चुनाव: चुनाव ड्यूटी करने वाले 2,000 कर्मचारियों की संक्रमण से मौत, इनमें 700 से ज्यादा शिक्षक

उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच हुए पंचायत चुनावों ने सरकारी कर्मचारियों की ज़िंदगी पर पानी फेर दिया। कई परिवारों से उनका सहारा छिन गया। किसी बच्चे से मां का आंचल तो किसी से पिता का साया छिन गया। इन चुनावों में संक्रमित हुए 2 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की जान चली गई
कोरोना स्प्रेडर बना यूपी पंचायत चुनाव: चुनाव ड्यूटी करने वाले 2,000 कर्मचारियों की संक्रमण से मौत, इनमें 700 से ज्यादा शिक्षक

उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच हुए पंचायत चुनावों ने सरकारी कर्मचारियों की ज़िंदगी पर पानी फेर दिया। कई परिवारों से उनका सहारा छिन गया। किसी बच्चे से मां का आंचल तो किसी से पिता का साया छिन गया। इन चुनावों में संक्रमित हुए 2 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी यों की जान चली गई।

पंचायत चुनाव सरकारी कर्मचारियों की जान पर भारी पड़ गए

अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो मतगणना से पहले ही 706 शिक्षकों की

मृत्यु हो गई थी। मतगणना के बाद यह संख्या एक हजार के पार जाने की

आशंका है। इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ और राज्य के

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी की जा रही है।

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतकों के नाम गिनाए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में मृतकों का उल्लेख किया है। उन्होंने लगभग 10 पृष्ठों के पत्र के साथ 706 शिक्षकों की सूची भी जारी की है। जिलेवार मौतें और नाम इसमें दर्ज हैं। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में मृतकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अब राज्य के सभी संगठन ऐसे कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

संक्रमण के डर से कर्मचारी ऑफिस नहीं आ रहे

कोरोना संक्रमण में सरकारी कर्मचारियों की मौतों के कारण अब अन्य कर्मचारी भी दहशत में हैं। सचिवालय के कई कर्मचारियों ने कार्यालय में आना बंद कर दिया है। कई नगर निगम के कर्मचारी भी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मृतकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com