न्यूज़- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 11 और लोगों को संक्रमण का पता चला है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इन 11 मामलों में से 10 मुंबई से और एक पुणे से आया है
अधिकारियों ने कहा कि सात मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में और एक मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित एक मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।