ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के नए रूप के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच, एक Nigerian Scientist ने कहा है कि कोविद -19 के कई और नए संस्करण सामने आएंगे। देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए Nigerian Scientist ओमिलाबू ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में कोविद -19 के विभिन्न रूपों (वेरिएंट) के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है।
नाइजीरिया में बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।
ओमिलाबू ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा, क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं। विषाणु वैज्ञानिक
ओमिलाबू ने कहा कि देश में फैल रहे कोविड-19 संक्रमण के स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्र करने से
नाइजीरिया में इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।
नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां 19 करोड़ 60 लाख लोग रहते हैं।
‘अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र’ के जारी आंकड़ों के अनुसार नाइजीरिया
में संक्रमण के 89163 मामलों की पुष्टि हुई है,
जिनमें से 1302 लोगों की मौत हो चुकी है।
वही दुनिया के कई देशों में वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे।
अमरीका में बीते 24 घंटे में रिकार्ड 2.99 लाख मामले सामने आए। जब से कोरोना की शुरुआत हुई,
तब से अमरीका में नए मामले आने का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 77.33 लाख से ज्यादा हो गई है
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमरीका में संक्रमितों की संख्या 2.06 करोड़ हो गई है, जबकि 3.51 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। उधर, ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 77.33 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि इस महामारी से 1.96 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।
रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 32.03 लाख हो गई है, जबकि 57730 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 27.12 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 65164 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 26.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 75,137 लोगों की मौत हुई है। यूके में बीते 24 घंटे में 54 हजार 990 केस आए। लेबर पार्टी ने सरकार से और कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है।
सीएम योगी का बड़ा फैसला, 1065 आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र