कोरोना वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, अबतक लगाए गए 25 करोड़ से ज्यादा टीके

पहली और दूसरी दोनों खुराक शामिल हैं, वहीं 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 4 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है
कोरोना वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, अबतक लगाए गए 25 करोड़ से ज्यादा टीके

डेस्क न्यूज़- भारत में अब तक 25 करोड़ 31 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वैक्सीन की 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 खुराक दी जा चुकी है, जिसमें पहली और दूसरी दोनों खुराक शामिल हैं, वहीं 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 4 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

1 करोड़ 67 लाख से अधिक फ्रंटलाइन कर्मियों को पहली खुराक दी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 45 से 59 साल और 60 साल से अधिक उम्र के 13 करोड़ 79 लाख 1 हजार 445 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि दूसरी खुराक 3 करोड़ 18 लाख 18 हजार 95 को दी गई है, इसके अलावा अब तक एक करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और 1 करोड़ 67 लाख से अधिक फ्रंटलाइन कर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

भारत में अब तक कुल 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है

बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है, कोरोना वैक्सीन की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक कुल 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

अब तक दी गयी खुराक कुछ इस प्रकार है

  • पहली खुराक 1,00,48,183 हेल्थकेयर और 1,67,28,272 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई है।
  • दूसरी खुराक 69,63,347 हेल्थकेयर और 88,42,292 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई है।
  • इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 6,24,72,732 लोगों को पहली और 1,98,75,169 सेकेंड की खुराक दी गई है।
  • 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 7,54,28,713 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 1,19,42,926 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।
  • 18 से 44 वर्ष की आयु के 4,02,15,561 लोगों को पहली खुराक मिली है और 6,77,853 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली है।

टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ था, कोरोना टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से शुरू हुआ, जिसमें 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ, वहीं 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था, इसके बाद 1 मई से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हुआ।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com