औरंगाबाद हादसे पर पूर्व CM ने शिवराज सिंह चौहान से माँगा इस्तीफा

मध्य प्रदेश के पूर्व ​मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने औरंगाबाद मालगाड़ी हादसे को लेकर वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान से त्यागपत्र तक की मांग कर डाली है।
औरंगाबाद हादसे पर पूर्व CM ने शिवराज सिंह चौहान से माँगा इस्तीफा

न्यूज़- 8 मई 2020 की अलसुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए ट्रेन हादसे में 16 मजदूरों की जान चली गई। सभी मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के रहने वाले थे। औरंगाबाद रेल हादसे के साथ ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व ​मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने औरंगाबाद मालगाड़ी हादसे को लेकर वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान से त्यागपत्र तक की मांग कर डाली है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि 'लाल बहादुर शास्त्री जी ने ट्रेन हादसे के बाद त्यागपत्र दे दिया। माधव राव सिंधिया जी ने हवाई जहाज़ की दुर्घटना पर त्यागपत्र दे दिया। अब शिवराज जी आप बतायें, क्या आपको ज़िम्मेदारी स्वीकार कर त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिये?

बता दें कि इसके अलावा भी दिग्विजय सिंह ने औरंगाबाद रेल हादसे को लेकर और भी कई ट्वीट किए हैं। एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'उमरिया, शहडोल व मंडला जिले मध्य प्रदेश के 16 मजदूर ट्रेन से कुचल कर मर गए। मैंने कल ही शिवराज चौहान से प्रश्न किया था "क्या इन मज़दूरों का पंजीयन हुआ था? यदि हुआ था तो मप्र सरकार ने क्या इंतज़ाम किया?" हक़ीक़त ख़ुद बचे हुए मज़दूर से सुनिए'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com