हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे बॉर्डर को फिर से किया सील,

हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगती अपनी सीमाओं को सील कर दिया है, ताकी बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे बॉर्डर को फिर से किया सील,

न्यूज़- चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। चौथे चरण का लॉकडाउन तो देश में लागू है, लेकिन इस बार लोगों को ज्यादा छूट दी गई है। जिससे बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं और कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगती अपनी सीमाओं को सील कर दिया है, ताकी बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके। जिसके बाद अब हरियाणा की ओर आने वाले वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है।

हरियाणा सरकार ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के साथ लगती अपनी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें बहुत से मजदूर भी थे, जो गुरुग्राम की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इस दौरान भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर पर भी रहा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली से लगती सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। जिसके बाद गाजीपुर बार्डर पर शुक्रवार सुबह वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।

देश में कोरोना के अब तक 1.65 लाख मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 16281 मामले सामने आए हैं। इसमें 316 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7495 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिसके बाद अब दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 8470 ही है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अब पड़ोसी राज्य दिल्ली से लगती अपनी सीमाओं को सील कर रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com