झारखंड:देवर-भाभी दे बैठे एक दूसरे को दिल,प्यार ले ली दोनों की जान

झारखंड के सरायकेला जिले के खरसावा थाना क्षेत्र के पटपट गांव में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां पर भाभी और देवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
झारखंड:देवर-भाभी दे बैठे एक दूसरे को दिल,प्यार ले ली दोनों की जान

न्यूज़- झारखंड के सरायकेला जिले के खरसावा थाना क्षेत्र के पटपट गांव में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां पर भाभी और देवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने एक ही साड़ी के नोज में दोनों के शव पेड़ से लटके हुए बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार दोपहर गांव के लोगों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है

मृतक युवक 27 वर्षीय रविन्द्र सरदार शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वहीं 25 वर्षीय मृतका सुरुमनी सरदार दो बच्चों की मां थी। ग्रामीणों के मुताबिक इन दोनों में पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन लोक लाज के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। मृतक रविन्द्र सरदार के भाई संतोष सरदार ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं है कि दोनों ने ऐसे कदम क्यों उठाया। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वहीं मृतका सुरुमनी सरदार के पति सोमा सरदार ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। उनके परविार में भी सबकुछ ठीक चल रहा था। मगर दोनों के बीच कोई बात रही होगी। तभी दोनों ने ऐसा कदम उठाने का फैसला लिया। खरसांवा थानाप्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि इस घटना के पीछे क्या कारण है, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों परिवारवालों से पूछताछ में स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। लेकिन प्रेम संबंध में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com